File Pic
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली : NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) पेपर 2 के लिए एडमिट कार्ड (JEE Main Paper 2 Admit Card 2022) घोषित कर दिया है। कैंडिट अपना प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाकर निचे दिए गए जानकारी के मुताबिक बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

    ऐसे करें डाउनलोड

    • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
    • इसके बाद होमपेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक पर करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। 
    • फिर आप इसमें अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
    • इसके बाद जेईई मेन के सेशन 2 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
    • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते है और जरुरत अनुसार इसका प्रिंट निकाल सकते हैं। 

    एनटीए द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक, जेईई मेन 2022 के दूसरे चरण के तहत पेपर-2 की परीक्षा 30 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि, देश के बाहर सेपरीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए, पेपर-1, 28 और 29 जुलाई, 2022 को आयोजित किया जाएगा और जेईई मेन एडमिट कार्ड 2022 दोनों के लिए है।