File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: हाल ही में आई बड़ी खबर के अनुसार आरबीएसई राजस्थान बोर्ड (RBSE 12th Arts Result 202), अजमेर की ओर से 12वीं कला शाखा (Arts Result ) का रिजल्ट घोषित किया है। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 96.33 फीसदी छात्र पास हुए हैं। दरअसल इस साल के रिजल्ट में छात्रों का पास प्रतिशत – 95.44 रहा जबकि छात्राओं का सफलता प्रतिशत 97.21 रहा। वहीं वरिष्ठ उपाध्याय में 94.99 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। 

    बता दें कि 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया, इस साइट पर जाकर आप अपना रिजल्ट देख सकते है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में करीब 6 लाख छात्र शामिल हुए थे। साइंस स्ट्रीम और कॉमर्स स्ट्रीम की तरह आर्ट्स में भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। 

    रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया 

    • 1- रिजल्ट चक्र करने के लिए सबसे पहले आप rajeduboard.rajasthan.gov.in या education.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    • 2- 12वीं के छात्र Rajasthan Board Class 12 Arts Exam 2022 Result के लिंक पर क्लिक करें।
    • 3- अपना रोल नंबर, जन्मतिथि डालकर सब्मिट बटन  दबाएं।
    • 4 – अब  आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
    • 5- छात्र चाहें तो इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी करा सकते हैं।