UPSC EPFO Admit Card 2023

Loading

नई दिल्ली: यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग ने ईपीएफओ भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आयोग ने कई  पदों के लिए एडमिट कार्ड यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर रिलीज किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें। 

UPSC EPFO Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड 
UPSC EPFO भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा।  इसके बाद, होमपेज पर, “प्रवर्तन अधिकारी / लेखा अधिकारी और / या सहायक भविष्य निधि आयुक्त, ईपीएफओ, 2023 पर क्लिक करें। अब एक नया पेज शो होगा। इसके बाद, अन्य आवश्यक विवरणों के साथ अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी दर्ज करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपका यूपीएससी ईपीएफओ एडमिट कार्ड 2023 प्रदर्शित किया जाएगा। एडमिट कार्ड पर छपे सभी विवरणों को ध्यान से देखें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।

2 जुलाई को होगी परीक्षा 
परीक्षा 2 जुलाई, 2023 को आयोजित की जानी है। Enforcement Officer/ Accounts Officer के लिए परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी। वहीं, APFC पदों के लिए परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।