result
Representative Image

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है, दरअसल आज उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित होने वाला है। बता दें कि UPTET 2021 Result आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर कुछ ही देर में रिलीज होगा। जिसे परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जानें क्या है परिणाम चेक करने की आसान प्रक्रिया… 

    रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया 

    1. अपना परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर विजिट करें।
    2. इसके बाद फिर अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करें।
    3. यहां रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
    4. रिजल्ट का पीडीएफ कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
    5. रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर लें और रिजल्ट चेक कर लें।
    6. आप मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

    आपको बता दें कि UPTET 2021 परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी को किया गया था। गौरतलब हो कि कोरोना महामारी के कारण यूपीटीईटी 2020 एग्जाम नहीं हुआ था। जबकि यूपीटीईटी -2021 को 28 नवंबर, 2021 को रद्द कर दिया गया था, क्योंकि उसी दिन कुछ जगहों पर पेपर लीक हो गया था। इसके बाद UPTET 2021 परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी को किया गया था, जिसमें करीब 19 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 27 जनवरी, 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी हुई थी। बता दें कि पहले यह रिजल्ट 25 फरवरी, 2022 को जारी किए जाने थे, लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव की वजह से इसे रोक दिया गया था। आज कुछ ही पलों में इसके परिणाम आ सकते है।