ICAR IARI Assistant Result 2022
File Photo

    Loading

    पश्चिम बंगाल: वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) यानी वेस्ट बंगाल बोर्ड (West Bengal Board) के12वीं का रिजल्ट (West Bengal 12th Result 2022)  बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in और wbchse.nic.in पर एक्टिव हो चुका है। आप भी इस वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट बेहद ही आसान तरीके से चेक कर सकते हैं। बता दें, इस बार नेपाली माध्यम से पास छात्रों की संख्या 93.19% प्रतिशत, उर्दू माध्यम पास 75.2% प्रतिशत, संथाली मध्यम उत्तीर्ण  छात्रों की संख्या 92.67%प्रतिशत है।  

    अब हम आपको आपका रिजल्ट देखने के लिए कुछ आसान से स्टेप्स बताने जा रहे है। जिसे फॉलो कर आप अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। सबसे पहले आप अपने फोन या लैपटॉप में बोर्ड का ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in को ओपन कर लें। इसके बाद पश्चिम बंगाल एचएस परिणाम 2022 के लिंक पर क्लिक करें। 

    लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको एक नया पेज नजर आएगा। जहां पर आपको  रोल नंबर और पंजीकरण संख्या जैसे जरुरी जानकारी का विवरण की देना होगा। इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है। जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे WBCHSE 12वीं  छात्र का रिजल्ट आपके सामने आ जायेगा। अब आप रिजल्ट देखकर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।