actress-deepika-singh-corona-positive-mother-got-help-from-delhi-government-cm-arvind-kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनकी मां के इलाज करने के लिए मदद की गुहार लगाई थी।इसके बाद दिल्ली सरकार भी दीपिका सिंह के मां की मदद करने के लिए आगे आई है।

Loading

मुंबई. देश में कोरोनावायरस के कारण सभी लोग डरे हुए है।इसी बीच खबर मिली है। टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुकी है। दीपिका ने खुद एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। वही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनकी मां के इलाज करने के लिए मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद दिल्ली सरकार भी दीपिका सिंह के मां की मदद करने के लिए आगे आई है।

हाल ही में दीपिका ने अपने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दीपिका ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके परिवार की मदद की है।इसके बाद उनकी मां दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हो गई हैं।वही, दीपिका ने आगे दिल्ली सरकार के हेल्थ मिनिस्टर और अरविंद केजरीवाल को इस मामले को बड़ी गंभीरता से लेकर तुरंत मदद करने के लिए शुक्रिया कहा है।

आपको बता दे कि, दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। दीपिका ने वीडियो में कहा, ‘मेरा दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल जी से अनुरोध है। मेरी 59 वर्षीय मां का कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उनका टेस्ट 5 दिन पहले किया गया था, लेकिन हमें आज तक रिपोर्ट नहीं मिला हैं। मेरे पिता को केवल एक तस्वीर क्लिक करने के लिए कहा गया था और उसके साथ हम उन्हें किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं कर पा रहे हैं। मैं यहां मुंबई में रहती हूं और एक छोटा बच्चा है, जिसकी वजह से मैं दिल्ली नहीं जा सकती। उन्हें बुखार के अलावा कोई लक्षण नहीं थे। लेकिन वह एक संयुक्त परिवार में रहती है, जहां 45 लोग एक साथ रहते हैं, मेरी दादी को भी सांस लेने में समस्या हो रही है। मेरे पिता को भी अब संदेह है। मेरी छोटी बहन इनका ध्यान रख रही थी। इसलिए हम नहीं जानते कि क्या वह भी प्रभावित है। वास्तव में सभी के टेस्ट करवाने की जरूरत है।’