महामारी के बीच छुट्टियां मनाने मालदीव हुए रवाना आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, देखें तस्वीरें

एयरपोर्ट पर अभिनेत्री आलिया भट्ट व्हाइट जैकेट और पैंट कैरी करते हुए दिखाई दी तो वहीं रणबीर भी व्हाइट टीशर्ट और डेनिम जींस पहन रखी थी।

    Loading

    Alia Bhatt-Ranbir Kapoor leave for Maldives holiday after Covid-19 recovery: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां हर दिन रिकॉर्ड टूट रहे हैं।  कोरोना की बेकाबू रफ्तार से बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 68631 नए मरीज सामने आए, वहीं 503 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के मुंबई में इस समय कोरोना के 87698 एक्टिव केस हो गए हैं। कोरोना के कारण मुंबई स्थित अब तक 1188 बिल्डिंग्स को सील किया जा चुका है। ऐसी हालत में भी बॉलीवुड सेलेब्स बेख़ौफ़ होकर वेकेशन एन्जॉय करने निकल पड़े हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ, सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने परिवार के साथ, अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी (Disha Patani) के साथ मालदीव रवाना हो चुके हैं। 

    बॉलीवुड के इन सभी सेलेब्स को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस लिस्ट में अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और फिर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम भी शामिल हो गया है। बॉलीवुड के इस बोल्ड कपल को सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कोरोना को मात देते के बाद दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए मुंबई से मालदीव के लिए उड़ान भरी हैं। आप भी देखें इन तस्वीरों को- 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranbir Kapoor (@hqranbirkapoor)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 🖤aliaranbirkapoor🖤 (@aliabhatt.dairry)

     

    एयरपोर्ट पर अभिनेत्री आलिया भट्ट व्हाइट जैकेट और पैंट कैरी करते हुए दिखाई दी तो वहीं रणबीर भी व्हाइट टीशर्ट और डेनिम जींस पहन रखी थी। दोनों ने अपने चेहरे पर इस दौरान ब्लैक कलर का मास्क दिखाई दिया। खैर, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की जोड़ी बहुत जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब आलिया और रणबीर एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।