सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के ब्रेकअप की खबरों के बीच, एक्ट्रेस ने गाय लव सॉन्ग

    Loading

    मुंबई: सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दोनों ही कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के 13वें सीजन के सबसे चर्चित प्रतियोगी रहे थे। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने साथ में कई प्रोजेक्ट्स में काम किया। वो खुद से जुड़ा कोई भी अपडेट शेयर करते हैं तो वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ जाता है। दोनों के बारे में जानने के लिए, उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। जब उन्हें एक-दूसरे की फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते देखा गया तो ये भी कहा गया कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन, हाल ही में आई एक खबर से उनके फैंस काफी निराश हैं। बताया गया कि उनका ब्रेकअप हो गया है। ऐसे में  अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। 

    दअरसल शहनाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। शहनाज गिल इस वीडियो में पिंक शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। शहनाज रोलिंग कॉम्ब से मस्ती कर रही हैं और एक अंग्रेजी गाने पर नाचती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये बिंदास अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

    बात अगर उनके वर्कफ्रंट की सिद्धार्थ की वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्युटीफुल 3’ कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई है। वहीं, शहनाज गिल जल्द ही पंजाबी फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ दिखाई देंगी। इन दिनों वो शूटिंग में काफी बिजी हैं। आपको बता दें ‘बिग बॉस 13’ में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को साथ-साथ देखा गया था और इस जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद भी किया। फैंस आज भी दोनों को साथ देखना पसंद करते हैं लेकिन कुछ दिन पहले अफवाह उड़ी कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है। ऐसे में शहनाज का ये वीडियो उनके फैंस के लिए किसी सुकून से कम नहीं है।