अंकिता लोखंडे ने किया बेहतरीन डांस, येलो ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत

अभिनेत्री अंकिता ने टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत उनके अपोजिट नजर आए थे।

Loading

मुंबई:  कंगना रनौत की पीरियड-ड्रामा फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीवी की ये खूबसूरत अदाकारा जबरदस्त डांस करती दिखाई दीं। अंकिता का यह डांस उनके फैन्स को दीवाना बना रहा है। अदाकारा ने अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माए गए गाने ‘हर किसी को’ पर डांस किया है। इस दौरान अंकिता लोखंडे पोल्का डॉट येलो ड्रेस में दिखाई दीं। हमेशा की तरह अदाकारा इस वन पीस ड्रेस में भी काफी अच्छी लगीं। 

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने खुद इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कुछ देर पहले पोस्ट इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आप भी देखें- 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा ‘2021 यहां है…’

खैर, अभिनेत्री अंकिता ने टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत उनके अपोजिट नजर आए थे। शो में इनका किरदार पति-पत्नी का था। टीवी इंडस्ट्री में सफल एक्टिंग करियर के बाद अंकिता ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘बागी 3’ फिल्मों में दिखाई दीं।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)