ट्रोलर पर भड़के अर्जुन कपूर, कहा-तू कौन है हिंदू मुस्लिम करने वाला?

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है। अर्जुन कपूर हमेशा से ही अपनी परिवार को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर अर्जुन कपूर ने किया है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है। अर्जुन कपूर हमेशा से ही अपनी परिवार को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर अर्जुन कपूर ने किया है। हालांकि, इस बार अर्जुन ने करीना कपूर खान और उनके बेटे तैमूर को प्रोटेक्ट किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले करीना ने अपने सोशल मीडिया पर तैमूर की फोटो डाली थी। इस पर से एक यूजर ने करीना को काफी ट्रोल किया। इसी बात पर करीना का बचाव करते हुए अर्जुन ने ट्रोलर की जमकर क्लास लगाई।

करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टग्राम पर डेब्यू किया है। करीना ने पहली बार अपने बेटे तैमूर के साथ फोटो शेयर की थी। इस फोटो पर कुछ लोगों ने धर्म को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया।इस फोटो पर कई अच्छे और बुरे कमेंट्स आ रहे है। इसी बीच अर्जुन कपूर ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘रियल नवाब।’ अर्जुन के इस कमेंट पर एक यूजर ने धर्म आधारित कमेंट करना शुरू कर दिया।

अर्जुन के कमेंट पर एक यूजर ने लिखा, ‘#### बॉलीवुड में एक और बच्चा हिंदू से मुस्लिम तुझे अच्छा लग रहा है।’ इस कमेंट का जवाब देते हुए लिखा- ‘अबे #### हिंदू हो या मुस्लिम क्या फर्क पड़ता है। । । । उसे अपने पैरेंट्स और जानने वालों से कोई फर्क नहीं पड़ता तो तू कौन है बे हिंदू मुस्लिम करने वाला?अर्जुन का यह कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।