खूबसूरत अदाकारा नुसरत जहां बनने वाली हैं मां, अनबन के बाद पति निखिल से रह रही हैं अलग

निखिल जैन ने पत्नी नुसरत जहां के बारे में बात करते हुए कहा ‘हमारा जीवन इस समय मुश्किलों से गुजर रहा है।

    Loading

    Nusrat Jahan is about to become a mother, after the rift, her husband is living separately: टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार, नुसरत बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। जी हां, खबर के अनुसार, नुसरत प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वह मां बनने वाली हैं। हालांकि अभिनेत्री ने खुद इस बात की पुष्टि नहीं की हैं। हिंदुस्तान टाइम्स बंगला की रिपोर्ट की माने तो, नुसरत प्रेग्नेंट हैं और उनके पेट में 6 महीने का बच्चा हैं। उनके पति निखिल जैन को इस बारे में कुछ नहीं पता है। 

    निखिल जैन ने पत्नी नुसरत जहां के बारे में बात करते हुए कहा ‘हमारा जीवन इस समय मुश्किलों से गुजर रहा है। हम दोनों की शादी टूटने की कगार पर है। पिछले 6 महीने से हम दोनों एक दूसरे के साथ नहीं है। हम दोनों 6 महीने से साथ नहीं है तो बेबी उनका नहीं है. उन्होंने ये भी कहा है कि नुसरत और उनके बीच कॉन्टैक्ट भी नहीं है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nusrat (@nusratchirps)

     

    बता दें कि नुसरत ने साल 2019 में 19 जून को शादी की थी। दोनों ने इस्लाम, हिंदू परंपराओं के अनुसार शादी की थी। शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। शादी के दौरान दिनों एक दूसरे से काफी अच्छे लग रहे थे।