भजन सम्राट नरेंद्र चंचल ने दिल्ली में ली आखिरी सांस, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल (Narendra Chanchal) का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है।

Loading

मुंबई: मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल (Narendra Chanchal) का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पिछले तीन महीनों से उनकी स्थित गंभीर बनी हुई थी और उनका इलाज चल रहा था। उम्र के लिहाज से बढ़ती कमजोरी के चले परिवार में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। नरेंद्र चंचल 80 साल के थे। शुक्रवार दोपहर 12.15 बजे उनका निधन हुआ। नरेंद्र चंचल भजन सम्राट और जगराता में माता के लिए मशहूर थे। भजन गायक नरेंद्र चंचल के निधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, भजन गायक अनूप जलोटा ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा ‘ लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!’ 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ‘प्रख्यात भजन गायक श्री नरेन्द्र चंचल जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। अपने भजनों के माध्यम से उन्होंने लोगों में भक्ति भावना का संचार करने में अद्भुत भूमिका निभाई। मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति शांति शांति’  

 

 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deep Badshah (@ideepbadshah)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HINDI MUSIC BLOG 🎶 (@oldbollysongs)