कोरोना संक्रमित हुए ‘बिग बॉस’ फेम विकास गुप्ता, पोस्ट में लिखा ‘पॉजिटिव होना हमेशा अच्छा नहीं…’

बिग बॉस फेम विकास गुप्ता (Vikas Gupta) कोरोना वायरस के चपेट में आए है।

    Loading

    Vikas Gupta Tested Positive for Corona Virus: पिछले तीन हफ्तों में, भारत में 80,000 से ज्यादा जाने गई हैं। भारत ने 21 मई को 4,529 मौतों के साथ कोविड के कारण रिकॉर्ड घातक परिणाम दर्ज किए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आधिकारिक आकड़े जारी कर बताया कि, पिछले 24 घंटों में कुल 2,07,071 लोगों को छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,65,97,655 कोविड मामले सामने आए हैं। साथ ही देश में अब तक कुल 22,41,09,448 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 28,75,286 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। आपको बात दें, बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई सेलेब्स कोरोना वायरस संक्रमित होते दिखाई दिए। कई सितारे ऐसे भी थे जिनकी कोरोना महामारी के कारण जान चली गई। 

    इसी बीच बिग बॉस फेम विकास गुप्ता (Vikas Gupta) कोरोना वायरस के चपेट में आए है। विकास में खुद कोरोना पॉजिटिव होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर इसकी जानकारी दी है। विकास इस समय होम क्वारंटाइन है और उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले बाकि लोगों से भी अपना टेस्ट कराने की अपील की है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vikas Gupta (@lostboyjourney)

     

    विकास गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर लिखा ‘मुझे लगता है पॉजिटिव रहना हमेशा अच्छा नहीं है। कोरोना वायरस के कारण तो बिलकुल नहीं। मैं कोविड पॉजिटिव हो गया हूं। जो लोग भी मेरे संपर्क में आए थे, मैं उनसे टेस्ट कराने की अपील करता हूं। मैं ठीक हूं और घर पर ही क्वारंटीन हूं। जल्द ही रिकवर होने की उम्मीद करता हूं।’ विकास गुप्ता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस और कई सेलेब्स उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना कर रहे है।