forrest compton-lee fierro-died

Loading

मुंबई. कोरोनावायरस से दुनियाभर में कई लोगो की जान जा रही है। इस वैश्चिक महामारी ने आम लोगो के साथ सेलेब्स को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इसी बीच खबर मिली है कि, हॉलीवुड के दो मशहूर हस्तियों का निधन हो गया है। यह दोनों सीनियर एक्टर्स थे। इन दोनों की मौत कोरोनावायरस से हुई है।

हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग की सुपरहिट फिल्म Jaws में नजर आ चुकी एक्ट्रेस ली फिएरो की कोरोना के कारण मौत हो गयी। वह 91 साल थी। उन्होंने फिल्मों के अलावा आइलैंड थियेटर वर्कशॉप में 25 साल बतौर डायरेक्टर और मेंटोर काम किया है। आइलैंड थियेटर वर्कशॉप के आर्टिस्टिक डायरेक्टर केविन रायन ने इस बात की जानकारी दी है। केविन ने कहा कि हम ली को बेहद याद करेंगे। मैंने उनके साथ 30 साल काम किया था। उन्होंने वाइनयार्ड में 40 साल बिताए हैं।

वही, दूसरी तरफ कोरोना के वजह से वरिष्ठ एक्टर फॉरेस्ट कॉम्प्टन का निधन हो गया है। वह 94 साल थे। वह अपना शो ‘द एज ऑफ नाइट’ के कारण सुर्खियों में रहते थे। उनकी करींबी दोस्तों ने उनके निधन की जानकारी दी है। वह कई टीवी शो में नजर आ चुके है। जिनमें वन लाई टू लिव, द वर्ल्ड टर्न्स और ऑल माई चिल्ड्रन जैसे शोज शामिल हैं।