harbhajan-singh-movie-friendship-first-look-released

हरभजन सिंह अब फिल्म में नजर आने वाले है। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है।

Loading

मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज़ हरभजन सिंह के फैंस के लिए एक खुशख़बरी है। हरभजन सिंह अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले है। दरअसल, हरभजन सिंह अब फिल्म में नजर आने वाले है। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। हरभजन सिंह फिल्म फ्रेंडशिप से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है। हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, हरभजन सिंह की फिल्म का निर्देशन जॉन पॉल राज और शाम सूर्या कर रहे है।हालांकि, इस फिल्म में हरभजन सिंह किस किरदार में नजर आएंगे इस बात की जानकारी नही मिली है। 

बता दे कि इससे पहले हरभजन सिंह ने अपनी आवाज का जादू भी दिखाया है। अब वह अपनी एक्टिंग के जरिये लोगों का दिल जितने के लिए तैयार है। फिल्म फ्रेंडशिप अगस्त 2020 में रिलीज होने वाली है।