Karan Johar
File Photo

Loading

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ रहा हैं। इस वायरस ने अब बॉलीवुड के डायरेक्टर, प्रोडूसर करण जौहर के घर दस्तक दे दी हैं। करण के घर पर काम करने वाले दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इस बात की जानकारी खुद करण जौहर ने दी हैं। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड के वेटरन एक्टर किरण कुमार (74) कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

करण जौहर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर बताया कि, ‘मेरे घर पर काम करने वाले दो लोगों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन लोगों को क्वॉरंटीन कर दिया गया है। बीएमसी को इस बात की जानकारी दे गई है। परिवार के सभी सदस्य और स्टाफ के अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं। सभी का टेस्ट निगेटिव आया है लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सभी लोग अगले 14 दिन के लिए सेल्फ आइसोलेशन में चले गए।’

करण ने यह भी कहा कि, ‘हम सभी को सुरक्षित करने के लिए अपने कमिटमेंट के साथ खड़े है और यह सुनिश्चित किया है कि अथॉरिटी द्वारा निर्धारित सभी उपायों का पालन किया गया है। हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि उनको बीमारी के दौरान बेस्ट ट्रीटमेंट दिया जाएगा और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।’

बता दें कि 25 मई को करण जौहर का 48वां जन्मदिन था। जन्मदिन के दिन ही उनके घर पर कोरोना ने दस्तक दे दी।