mumbai-police-shared-uri-the-surgical-strike-scene-meme-with-dialouge-hows-the-josh

मुंबई पुलिस लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के लिए बॉलीवुड फिल्मों का सहारा ले रही है।

Loading

मुंबई. देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लागू हो गया है। ऐसे में लोगों को घर पर सुरक्षित रखने के लिए पुलिस अपनी जी जान लगा रही है। बता दे कि देश में महाराष्ट्र का मुंबई शहर कोरोनावायरस का केंद्र बिंदु बन चुका है। ऐसे गंभीर स्थिति में मुंबई पुलिस दिन रात काम कर रही है। वही, मुंबई पुलिस लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के लिए बॉलीवुड फिल्मों का सहारा ले रही है।

हाल ही में मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया एक मीम शेयर किया है। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायलॉग पर एक मीम बनाया है। दरअसल, फिल्म उरी में विक्की सर्जिकल स्ट्राइक पर जाने से पहले अपने आर्मी के जवानों से बात करते हैं। इस सीन में ही विक्की जवानों को कहते है, ‘हाउज द जोश’। इसी सीन को मुंबई पुलिस ने अब अपने हिसाब से मीम बनाकर पोस्ट किया है। मुंबई पुलिस ने मीम बनाते समय इस सीन में विक्की कौशल और उनके जवानों को मास्क पहना दिया है। इस पोस्ट में सारे आर्मी ऑफिसर के मुंह पर मास्क लगा रखा है।

मुंबई पुलिस ने इस फोटो कैप्शन में ‘हाउज द जोश’ को एडिट करते हुए लिखा है- How’s the distance। वही, इसी फोटो में इसका जवाब भी लिख रहा है- 6 फीट सर।

बता दे कि इससे पहले भी मुंबई पुलिस ने कई फिल्मों पर मीम बनाकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है। वही, नए तरीके से लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे है। सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस का यह मीम काफी वायरल हो रहा है। कई लोग इस मीम पर कमेंट भी कर रहे है।