Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई: कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरी दुनिया संघर्ष कर रही है। देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। कोरोना की वजह से इस वक़्त पूरा देश परेशान है। जिसके चलते राज्य में फिर एक बार लॉकडाउन लग गया है। पिछले कुछ दिनों में पूरे देश में लाखों की संख्या में लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ऐसे में नेता हो या अभिनेता कोई भी कोरोना के कहर से नहीं बच पा रहा है। रोजाना किसी न किसी एक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। लोगों को वैक्सीन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। बॉलीवुड में अक्सर सेलेब्स के हमशक्ल फैंस के बीच छाए रहते हैं। फैंस भी इन हमशक्ल को काफी पसंद करते हैं, इसी लिस्ट में शामिल थे रणबीर कपूर के हमशक्ल जुनैद शाह। जुनैद का निधन कार्डिएक अरेस्ट हो गया है। जुनैद शाह बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की तरह हूबहू दिखने की वजह से काफी चर्चा में रहते थे।

    रणबीर कपूर के कश्मीरी हमशक्ल जुनैद शाह श्रीनगर के रहने वाले थे। जुनैद का निधन हुआ था तब वह 28 साल के थे। वह रणबीर के जैसे ही बिल्कुल दिखते थे। वह एक पेशे से मॉडल थे। फैंस के बीच जुनैद काफी फेमस थे। 

    जुनैद शाह, रणबीर कपूर के हमशक्ल के रूप में काफी मशहूर थे। इस वजह से सोशल मीडिया पर उनके चहाने वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा थी। जुनैद शाह भी रणबीर कपूर के स्टाइल और पहनावे को फॉलो करते थे। फैंस के अलावा खुद रणबीर कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी जुनैद शाह की सोशल मीडिया पर तारीफ की थी।

    साल 2015 में अभिनेता ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर कपूर और जुनैद शाह की तस्वीर के कोलाज को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। जिसमें उन्होंने जुनैद शाह की तारीफ की थी। ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हे भगवान मेरे बेटे का हमशक्ल !!! विश्वास नहीं हो रहा है। एक अच्छा हमशक्ल।’