priyanka-chopra

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं।

    प्रियंका अब ग्लोबल आइकन बन चुकी। उन्होंने हॉलीवुड में एक खास जगह बना ली है। इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। साथ ही अपनी एक हॉलीवुड फिल्म का इंतज़ार भी कर रही है। ऐसे अब हाल ही में जब प्रियंका से पूछा गया कि हॉलीवुड और बॉलीवुड में से क्या चुनेंगी। यूजर के इस सवाल पर प्रियंका ने कोई रिप्लाई नहीं दिया। और उस सवाल को छोड़ दिया। प्रियंका ने कहा- ‘कहा, ‘मैंने इसे छोड़ती हूं’

    दअरसल हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इट्स ट्रिकी’ चैलेंज लिया, जिसमें एक शख्स को दो चीजों के बीच किसी एक को चुनना होता है। आपको बता दें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वो टेक्स्ट फॉर यू और मैट्रिक्स 4 की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इसके बाद इन दिनों वो रुसो ब्रदर्स की सीरीज सिटाडेल की शूटिंग पूरी कर रही हैं। इन फिल्मों के जरिए एक्ट्रेस हॉलीवुड सिने वर्ल्ड में भी अपनी खास पहचान बनाने की तैयारी में हैं।