अस्पताल के बेड पर मां को देख फूटकर रोईं राखी सावंत, कहा ‘तू अच्छी रहना…’

राखी की मां को जैसे ही मेकर्स ने वीडियो कॉल के जरिए जोड़ा अदाकारा काफी सरप्राइज हुई। वो भाग कर अपनी मां से बात करने टीवी के सामने पहुंच गई।

Loading

मुंबई:   टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार घमासान देखने मिल रहा हैं।  इस हफ्ते शो में फैमिली वीक चल रहा है इसके अनुसार घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को उनके परिवार से मिलाया जा रहा है। इस दौरान बिग बॉस ने राखी सावंत (Rakhi Sawant) को उनकी मां से मिलने का मौका दिया। वीडियो कॉल के जरिए राखी ने अपनी मां से बात की। इस दौरान राखी की मां अस्पताल में बेड पर दिखाई दी। मां की ये हालत देख राखी सावंत फूट-फूटकर रोती नजर आई। रोते-रोते राखी अपनी मां से बात करती भी दिखाई दी। घर में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी मां-बेटी की ये बाते सुनकर काफी इमोशनल दिखाई दिए। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। 

राखी की मां को जैसे ही मेकर्स ने वीडियो कॉल के जरिए जोड़ा अदाकारा काफी सरप्राइज हुई। वो भाग कर अपनी मां से बात करने टीवी के सामने पहुंच गई। वीडियो कॉलके दौरान राखी बने अपनी मां को कहा ‘तू ठीक तो हो ना… जब तक मैं बाहर ना आऊंगी तब तक अच्छी रहना और खुद का ख्याल रखना मां।’

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

‘बिग बॉस 14’ में हाल ही में राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने एंट्री की है। घर में रहते हुए राखी लगातार दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आ रही हैं। मालूम हो कि राखी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फोल्लोविंग है।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)