ramayan-ravan-actor-arvind-trivedi-family-rubbishes-his-health-related-rumors

सोशल मीडिया पर रामायण के रावण के किरदार में नजर आनेवाले अरविंद त्रिवेदी के सेहत को लेकर कुछ अफवाह उड़ रही थी।

Loading

मुंबई. लॉकडाउन के कारण दूरदर्शन ने रामानंद सागर की रामायण दिखाना शुरू कर दिया था। इस शो के कारण दूरदर्शन की टीआरपी भी बढ़ गयी है। वही, यह शो दर्शकों भी काफी पसंद आया था। हालांकि दूरदर्शन पर दिखाने जाने वाला रामायण बंद हो गया है। लेकिन, इस शो और इसके कलाकारों की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर रामायण के रावण के किरदार में नजर आनेवाले अरविंद त्रिवेदी के सेहत को लेकर कुछ अफवाह उड़ रही थी। लेकिन, अब अरविंद त्रिवेदी के परिवार वालों ने इस अफवाह के बारे में सारी बाते साफ़ कर दी है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर रामायण के रावण यानि अरविंद त्रिवेदी की तबियत बिगड़ने की खबर फ़ैल गयी थी। इस खबर के मिलते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। वही, सभी लोग अरविंद त्रिवेदी की स्वास्थ को लेकर चर्चा करने लगे थे। इसीबीच अरविंद त्रिवेदी के परिवार का रिएक्शन सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके स्वास्थ को लेकर चल रही खबरों को अफवाह बताया है। वही, यह सारी बातों को झूठा बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘सभी प्रियजनों को बताना चाहता हूं कि मेरे अंकल अरविंद त्रिवेदी लंकेश बिल्कुल ठीक और सुरक्षित हैं। मेरी विनंती है कि इस तरह की फेक न्यूज फैलाना बंद करें। कृप्या इस संदेश को फैलाएं। धन्यवाद’।