ranbir-kapoor
रणबीर कपूर: साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले रणबीर कपूर अब तक करीब 16 फिल्में कर चुके है। रणबीर कपूर की फ़िल्म संजू ने बॉक्स आफिस पर धमाल मचा दिया था जिसके बाद रणबीर कपूर प्रत्येक फ़िल्म के लिए 25 करोड़ रुपए का शुल्क लेने लगे।

फैंस रणबीर कपूर की अच्छी सेहत के लिए दुआ मांगे दिखाई दे रहे थे।

    Loading

    Ranbir Kapoor Tests Negative For COVID-19 Virus: निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली, आमिर खान, मिलिंद सोमन, कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी और आर. माधवन जैसे बॉलीवुड सेलेब्स हाल ही में कोरोना ग्रस्त पाए गए थे। इस लंबी लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता  रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम शामिल था। लेकिन अब रणबीर पूरी तरह से स्वस्थ हो गए है। रणबीर कपूर के चाचा और बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने खुद इसकी पुष्टि की है। पीटीआई से बात करते हुए रणधीर कपूर ने माना कि ‘रणबीर कपूर कोरोना मुक्त हो गए है उनकी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार है।‘ अभिनेता रणधीर ने बताया कि ‘कोरोना मुक्त होने के बाद मैं उनसे मिला भी। वह अब पूरी तरह से ठीक है।‘ 

    बता दें कि 9 मार्च को रणबीर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर बेटे के कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही थी। नीतू कपूर के इस पोस्ट के बाद मीडिया और उनके फैंस के बीच हडकंप मच गया था। फैंस रणबीर कपूर की अच्छी सेहत के लिए दुआ मांगे दिखाई दे रहे थे। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

    बता दें, अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पिछले काफी समय से आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अभिनेता पहली बार अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। फिल्म में बॉलीवुड के महानायक और टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय भी दिखाई देंगी। कोरोना महामारी के कारण अभी तक इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई हैं।