Salman Khan
Salman Khan

मुंबई पुलिस के लिए सलमान ने अपने ब्रांड के हैंड सैनिटाइज़र, FRSH को मुंबई पुलिस डिपार्टमेंट को उपहार स्वरुप भेजा है।

Loading

मुंबई. कोरोना महामारी में सलमान खान एक बार फिर मुंबई पुलिस के साथ मदद को आगे नजर आ रहे हैं और इसके साथ ही मुंबई पुलिस या हम कहें कि मुंबई के अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने मुम्बई पुलिस के लिए हैंड सैनिटाइज़र का पूरा जखीरा ही भिजवा दिया है।

बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान  ने हाल ही में अपने व्यक्तिगत  ब्रांड, FRSH का शुभारंभ किया। वहीं अब मुंबई पुलिस के लिए सलमान ने अपने ब्रांड के हैंड सैनिटाइज़र, FRSH को मुंबई पुलिस डिपार्टमेंट को उपहार स्वरुप भेजा है। इस प्रकार सलमान खान ने फिर उदारता का परिचय देते हुए एक अच्छा उदहारण पेश किया है।

फिल्हान सलमान COVID-19 लॉकडाउन के बीच अपने पनवेल फार्महाउस में हैं। लेकिन जरूरत की इस घड़ी में भी उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि मदद और सहायता मुंबई पुलिस तक पहुंचे, जो मुंबई शहर के लोगों के लिए पूरी लगन और निष्ठा से काम कर रहे हैं। (एजेंसी)