sanjay-kapoor-daughter-shanaya-kapoor-bollywood-debut-to-happen-soon

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया (Shanaya Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया (Shanaya Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शनाया अन्य स्टार किड्स की तरह चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली हैं। शनाया के पिता संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने इस बात को कन्फर्म कर दिया है। 

शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) के बॉलिवुड डेब्यू की जानकारी उनके फैंस के लिए बड़ी खुशख़बरी है। हाल ही में संजय कपूर ने ज़ूम के साथ बात करते हुए कहा कि शनाया के बॉलीवुड डेब्यू में कोरोना के चलते देरी हुई है। हालांकि, संजय कपूर को उम्मीद है कि जल्द ही शनाया बॉलीवुड में डेब्यू करेगी। शनाया कपूर के कई फैंस है। उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी बेक़रार है।

बता दें कि, शनाया कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत कर दी है। शनाया ने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ में बतौर असिसटेंट डायरेक्टर काम किया था।