सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खास अंदाज में रयूमर्ड गर्लफ्रेंड को किया बर्थडे विश

    Loading

    बॉलीवुड अदाकारा  कियारा आडवाणी आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके फैंस उनको शुभकामनाएं देते नहीं थक रहे हैं। वही आपको बता दे कि बॉलीवुड अदाकारा के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया हैं। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अब टॉलीवुड सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की अगली फिल्म आरसी 15 (RC15) में धमाकेदार एंट्री मारनेवाली हैं। वही एक्ट्रेस कियारा अडवाणी जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह में नजर आनेवाली हैं। दोनों एक दूसरे के ओपोजिट दिखाई देंगे। 

    ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने रयूमर्ड गर्लफ्रेंड कियारा अडवाणी को ख़ास अंदाज़ में बर्थडे विश किया हैं। उन्होंने शेरशाह फिल्म से अपनी फोटो पोस्ट करते हुए कियारा को जन्मदिन की बधाई दी हैं। सिद्धार्थ ने उनके साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा हैप्पी बर्थडे की। आपके साथ शेरशाह की जर्नी शानदार रही। इससे जुड़ी ढेरों यादें हैं। हमेशा शानदार रहो। बिग लव। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

    आपको बता दे कि फ़िलहाल कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ सिद्धार्थ दोनों ने अपने रिलेशन पर चुप्पी बनाए रखी है। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। वही फैंस को उनकी यह जोड़ी बेहद्द पसंद भी आती हैं। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी आने वाले दिनों में फिल्म भूल भुलैया 2 और जुग जुग जियो में नजर आने वाली हैं।

    वैसे आपको कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह जोड़ी कितनी पसंद हैं ? कमेंट बॉक्स में बताएं।