Sushant Death Case: Sushant was strangled to death - Vikas Singh

सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए हैं।

Loading

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में रोज नए -नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के पिता ने पटना में FIR दर्ज कराई है। जिसके बाद पटना पुलिस मुंबई पहुँच गई। इसके बाद BMC ने पटना के एसपी विनय कुमार तिवारी को क्वारैंटाइन कर दिया है।अब बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने इस मामले में केंद्र से सीबीआई जांच की सिफारिश की है। इसी बीच सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए हैं।

पटना के एसपी विनय तिवारी को क्वॉरंटाइन किए जाने पर वकील विकास सिंह ने कहा, “मैं सोच भी नहीं सकता कि कोई राज्य सरकार एक सरकारी अधिकारी को ऐसे क्वारंटाइन करेगी।” उन्होंने कहा कि एक पुलिस अधिकारी को क्वारंटाइन करने का मतलब, उसे जांच करने से रोकना है।

वकील ने आगे कहा, ‘मुंबई पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए समय ले रही है कि सबूत नष्ट किए जा सकें। उनका मानना है कि यह केस CBI को दिया जाना चाहिए। नीतीश कुमार ने पहले वादा किया था कि अगर सुशांत के पिता सीबीआई जांच की मांग करते हैं, तो इस केस को सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।”

ग़ौरतलब है कि सुशांत के पिता के. के. सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 341 (गलत तरह से रोकना), 342 (गलत तरीके से कैद करना), 380 (घर में चोरी करना), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 306 ( आत्महत्या  के लिए उकसाना) के तहत दर्ज किया गया है।