सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स के लिए बहन श्वेता ने लिखा इमोशनल पोस्ट

अपने भाई के लिए इतना प्यार देखकर अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनके फैन्स को शुक्रिया कहा हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत की मौत के बाद पुरे देश में एक ही बात चल रही हैं। सब लोग सुशांत के मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत काफी पॉपुलर एक्टर थे। अपने भाई के लिए इतना प्यार देखकर अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनके फैन्स को शुक्रिया कहा हैं।

हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता ने फेसबुक पर पोस्ट लिखी।इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मैं आप सभी के प्यार और सपोर्ट को देखकर बहुत खुश हूं और आपकी आभारी हूं। मैं हमारी फैमिली को मुश्किल समय में सपोर्ट करने और हमारा ध्यान रखने के लिए आपको जितना शुक्रिया कहूं कम है। भगवान और उसके न्याय पर भरोसा रखिए…दुआ करते रहिए।”

इसके अलावा श्वेता ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट सुशांत का एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में सुशांत के जिंदगी के हर लम्हे को दिखाया गया हैं। श्वेता ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘क्यूटी पाई, सपनों से भरी आंखों के साथ दुनिया में मेरा सबसे अच्छा बेबी।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My best baby in the world…with eyes filled with dreams ❤️

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।इस फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर 6 जुलाई को रिलीज किया गया। इस फिल्म को ‘मुकेश छाबड़ा डायरेक्‍टर किया हैं। वहीं, दिल बेचारा में सुशांत के साथ संजना संघी और सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं।