तैमूर अली खान ने परिवार और खास दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया जन्मदिन, देखें वीडियो

इस वायरल वीडियो में तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) बर्थडे केक काटते दिखाई दिए। इस दौरान उनके साथ उनके माता-पिता के अलावा कुछ खास दोस्त भी नजर आए।

Loading

बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का बेटा चार साल का हो गया है। तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ने 20 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया। उनके बर्थडे पर उनके फैंस लगातार उन्हें जन्मदिन की बधाई देते दिखाई दिए।  इस बीच तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। जिसमें सोशल मीडिया के स्टार तैमूर बेहद शानदार तरीके से अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस वायरल वीडियो में तैमूर बर्थडे केक काटते दिखाई दिए।  इस दौरान उनके साथ उनके माता-पिता के अलावा कुछ खास दोस्त भी नजर आए। 

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का वायरल हो रहा यह वीडियो ‘फिल्मीकीड़ा’ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में तैमूर बेहद क्यूट दिखाई दिए। आप भी देखें ये वीडियो –

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmykiida (@filmykiida)

सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान की तस्वीरें और वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। सोशल  मीडिया पर नन्हे तैमूर की पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। खैर, इस वीडियो से पहले तैमूर का एक और वीडियो काफी पसंद किया गया था जिसमें वह अपने हाथ पर टैटू बनवाते नजर आ रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि नन्हे तैमूर टी- शर्ट और ब्लू जींस पहने हुए दिखाई दिए और शांति से खड़े होकर टैटू बनवाते नजर आए।  देखें ये वीडियो –

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taimur ali khan (@taimuralikhanpataudiakanawab)