सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में अपना हुक्म चलाएंगी यह अदाकारा

    Loading

    बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान (Salman Khan) का कंट्रोवर्सिअल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) जल्द ही ओटीवी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाला है। टीवी पर आने से पहले सलमान खान का शो बिग बॉस 15 को कलर्स टीवी के एप वूट पर ऑन एयर किया जाएगा। शुरूआती 6 हफ्तों तक यह सिलसिला जारी रहने वाला है। वही इस शो में आनेवाले कंटेस्टेंट्स को लेकर फैंस में काफी एक्ससाइटमेंट हैं। हर कोई यह जानने के लिए बेताब है की सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में इस बार कौनसे सेलेब्स शिरकत करेंगे। इसी बीच ‘बिग बॉस 15’ में नजर आने वाले सितारों के नाम से पर्दा हटने लगा है। लेकिन अब आपको बता दे कि खबरों की मानें तो ‘बिग बॉस 15’ में सीरियल बहू हमारी रजनीकांत में नजर आ चुकी अदाकारा रिद्धिमा पंडित की भी एंट्री हो सकती है।

    खबरों के मुताबिक एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 15’ के मेकर्स ने ‘बहु हमारी रजनीकांत’ फेम एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित को अप्रोच किया है। अब यह खबर सामने आने के बाद से ही अदाकारा रिद्धिमा पंडित के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बता डी ेकि बीते काफी समय से टीवी अदाकारा रिद्धिमा पंडित टीवी से गायब चल रही हैं। ऐसे में फैंस रिद्धिमा पंडित की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ridhima Pandit (@ridhimapandit)

    हालांकि आपको बता दे कि अभी तक मेकर्स ने इस खबर पर पक्की मुहर नहीं लगाई है। ऐसे में बता दे कि एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के अलावा और भी कई टीवी सितारों का नाम बिग बॉस 15 के साथ जोड़ा जा रहा है। खबरों की मानें तो टीवी सेलेब्स दिशा वकानी, दिशा परमार, रिया चक्रवर्ती, सुरभि चंदना, कृष्णा अभिषेक, नेहा मारदा और जेनिफर विंगेट जैसे सितारों को सलमान खान के कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 15 का ऑफर भेजा जा चुका है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही सलमान खान ने बिग बॉस 15 का पहला प्रोमो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। शेयर किये गए बिग बॉस 15 के इस प्रोमो में सलमान खान जमकर ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में सलमान खान अपने फैंस को बता रहे हैं कि इस बार बिग बॉस 15 के घर में जबरदस्त हंगामा होने वाला है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ridhima Pandit (@ridhimapandit)

    आपको बता दे की बिग बॉस 15 के इस प्रोमो में सलमान खान तो यह भी चेतावनी देते नजर आ रहे हैं इस बार हंगामे की वजह से ‘बिग बॉस 15’ टीवी पर बैन हो सकता है। ऐसे में अब सलमान खान के इस बयान से यह साफ है इस सीजन में बड़ा धमाका होने वाला है जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे। सलमान खान के इस बयान को सुनकर ‘बिग बॉस 15’ के फैंस खुशी के मारे झूम उठे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ridhima Pandit (@ridhimapandit)

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    वैसे आप सलमान खान के शो बिग बॉस 15 को लेकर कितने उत्साहित हो ? कमेंट बॉक्स में बताएं।