Photo: Instagram
Photo: Instagram

    Loading

    मुंबई:  टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi ) टीवी की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। हाल ही दिव्यांका खतरों के खिलाड़ी 11(Khatron Ke Khiladi 11) के शूट के लिए केपटाउन पहुंच चुकी हैं। जहां से वो लगातार अपनी बेहतरीन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दिव्यांका ने जी टीवी के शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और ट्रोलर्स का सामना भी बड़े ही कूल अंदाज़ में करती हैं। हाल ही में एक यूजर ने दिव्यांका को उनके कपड़ों की वजह से ट्रोल करने की कोशिश की तो एक्ट्रेस भी शांत नहीं बैठीं और उन्होंने ट्रोलर्स को उसी की भाषा में लताड़ लगा दी।

    यूजर ने लिखा, ‘क्राइम पेट्रोल शो में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं?’ इसके जवाब में दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, ‘ताकि आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को भी इज्जत से देखने की आदत डालें। कृपया खुद की और अपने आस-पास की लड़कों की नियत सुधारें, ना कि औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठाये। मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी। आपकी शराफत आपकी मर्जी।’

    इसके बाद अन्य एक यूजर ने लिखा, ‘अरे मैडम जी घनश्याम जी की आपने बैंड बजा दी सीधा उनकी नियत पर सवाल उठा दिया। क्या मालूम वो आपके फैन हों, आप उनको दुपट्टे में अच्छी लगती हों।’ इस पर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जी संभव है! यदि वह फैन हैं तो उस प्रेम को सलाम, पर महिलाओं के परिधान पर सवाल करना अब पुरातन काल की बात हो गई है। हम अभिनय, विज्ञान, राजनीति, इतिहास, भूगोल कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। उस मुकाबले दुपट्टा अत्यंत तुच्छ विषय है।’

    आपको बता दें कि दिव्यांका ने स्टार प्लस से सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। दिव्यांका को लोग इशिता आंटी के नाम से जानते हैं। फिलहाल एक्ट्रेस ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग कर रही हैं जिसे जल्द ही कलर्स पर टेलीकास्ट किया जाएगा।