Celebrity Kids Born in 2022
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : साल 2022 (Year 2022) खत्म होने की कगार पर है। जल्द ही कुछ दिनों में नया साल 2023 का वेलकम (Welcome) हो जाएगा। जिसका जश्न (Celebrations) हर तरफ देखने को मिलेगा। वहीं ये जाने वाला साल 2022 भी बहुत लोगों के लिए बेहद खास रहा है। इस साल से भी लोगों की काफी यादें जुड़ी हैं। इस साल भी कई जोड़ों के शादी के सात फेरे हुए हैं। तो वहीं कई कपल्स ऐसे भी हैं। जिन्होंने साल 2022 में अपने बेबी का वेलकम भी किया है। जो फिल्म जगत और टीवी दुनिया के सितारों में भी देखने को मिला है।

    कई सेलिब्रिटियों ने साल 2022 में अपने बेबी को जन्म दिया है। पैरेंट्स बनना जीवन का एक अहम और खास सपना होता है। इसका अनुभव करना बेहद सुखद होता है। जिसका हर किसी को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। तो आइए एक नजर डालते हैं। उन सितारों पर जिन्होंने इस साल 2022 में अपने घर पर नए मेहमान का वेलकम किया है।  

    Priyanka Chopra – Nick Jonasप्रियंका चोपड़ा – निक जोनास (Priyanka Chopra – Nick Jonas)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जनवरी 2022 में अपने पति निक जोनास के साथ अपने पहले बेबी गर्ल का वेलकम किया। अभिनेत्री ने सरोगेसी के जरिए अपनी पहली बेटी का ऐलान अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिए की। जो उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज रहा। कपल ने अपनी बेटी का नाम मालती रखा है।    

    हेजल कीच – युवराज सिंह (Hazel Keech – Yuvraj Singh)

    मॉडल और एक्ट्रेस हेजल कीच और भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपने शादी के पांच साल बाद 26 जनवरी 2022 में अपने पहले बेटे का वेलकम किया है।  अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर कर गुड न्यूज दी। पैरेंट्स ने अपने बेटे का नाम ओरियन कीच सिंह रखा है।   

    पूजा बनर्जी- संदीप सेजवाल  (Pooja Banerjee- Sandeep Sejwal)

    ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘कसौटी जिंदगी’ फेम पूजा बनर्जी ने मार्च 2022 में बेबी गर्ल को जन्म दिया। एक्ट्रेस और उनके पति संदीप सेजवाल ने बेबी गर्ल का नाम सना एस सेजवाल रखा है।   

    आदित्य नारायण – श्वेता अग्रवाल (Aditya Narayan – Shweta Agarwal)

    सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल ने मार्च 2022 में अपनी बेबी गर्ल का वेलकम किया है। कपल ने बेटी का नाम त्विषा नारायण झा रखा है।  

    Kajal Aggarwal

    काजल अग्रवाल – गौतम किचलू (Kajal Aggarwal – Gautam Kitchlu)

    साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपने पति गौतम किचलू के साल अप्रैल 2022 में अपने बेटे का वेलकम की हैं। कपल ने अपने बेटे का नाम नील रखा है। बता दें कि दोनों साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे।     

    भारती सिंह – हर्ष लिंबाचिया (Bharti Singh – Haarsh Limbachiyaa) 

    कॉमेडियन भारती सिंह और स्क्रीन राइटर हर्ष लिंबाचिया ने अपने शादी के चार साल बाद 3 अप्रैल 2022 को अपने पहले बेटे का स्वागत किया है। कपल ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है, लेकिन भारती सिंह अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाती हैं।  

    देबिना बनर्जी – गुरमीत चौधरी (Debina Bonnerjee – Gurmeet Choudhary)

    एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने साल 2022 में अपने दो बच्चों का वेलकम किया है। पहली बार 3 अप्रैल 2022 को अभिनेत्री ने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने 11 नवंबर 2022 को दूसरी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपल ने अपनी पहली बेटी का नाम लियाना चौधरी रखा है।  

    कृतिका सेंगर – निकितिन धीर Kratika Sengar – Nikitin Dheer  

    टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर धीर और निकितिन धीर ने 12 मई 2022 को अपनी बेटी का वेलकम किया है। कपल ने बेटी का नाम देविका धीर रखा है। 

    Sonam Kapoor

    सोनम कपूर आहूजा – आनंद आहूजा (Sonam Kapoor Ahuja – Anand Ahuja) 

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा अगस्त 2022 में अपने बेटे के पैरेंट्स बने हैं। कपल ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है। 

    धीरज धूपर – विन्नी अरोड़ा (Dheeraj Dhoopar – Vinny Arora)

    ‘कुंडली भाग्य’ फेम धीरज धूपर और उनकी पत्नी एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा धूपर ने इस 10 अगस्त 2022 को अपने बेटे का वेलकम किया है। कपल ने बेटे का नाम नाम Zayn रखा है।  

    Alia Bhatt

    आलिया भट्ट – रणबीर कपूर (Alia Bhatt – Ranbir Kapoor)

    बॉलीवुड के लविंग कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी का वेलकम किया है। जिसका ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए किया है। कपल ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है।  

    बिपाशा बसु – करण सिंह ग्रोवर (Bipasha Basu – Karan Singh Grover)

    एक्ट्रेस बिपाशा बसु और मॉडल करण सिंह ग्रोवर अपनी शादी के छह साल बाद अपनी पहली बेटी का वेलकम किया है। अभिनेत्री ने 12 नवंबर 2022 को अपनी बेबी गर्ल को जन्म दी हैं। कपल ने बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है।