Malaika Arora-Arjun Kapoor
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Bollywood actor Arjun Kapoor) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले काफी समय से अभिनेता एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी को उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं। इसी बीच अर्जुन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले दिनों अर्जुन ने मुंबई में मलाइका के घर के पास एक फ्लैट खरीदा थे लेकिन अब अभिनेता इस शानदार फ्लैट को बेच दिया है।

    साल 2021 में अर्जुन ने मुंबई के बांद्रा इलाके में ये फ्लैट खरीदा था। 4बीएचके के इस फ्लैट को अर्जुन ने 20 करोड़ में खरीदा था। अर्जुन का फ्लैट उसी बिल्डिंग में था जहां गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा रहती हैं। अर्जुन का फ्लैट केसी मार्ग स्थित 81 ओरियट बिल्डिंग की 19वीं मंजिल पर 4364 वर्ग फुट का था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन ने अपना फ्लैट 16 करोड़ में बेचा है। बिक्री दस्तावेज 19 मई को पंजीकृत किया गया था। अर्जुन की बहन अंशुला ने बिक्री दस्तावेज पर साइन किए है। अर्जुन इस समय जुहू में रहेजा आर्किड की सातवीं मंजिल पर रहते हैं।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

    वर्क फ्रंट की बात करें तो, अर्जुन कपूर की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।  यह 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का दूसरा भाग है। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है।