Farmani Naaz
Photo - Youtube

    Loading

    मुंबई : आज पूरी दुनिया में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का त्योहार (Festival) बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन लोग भगवान श्री कृष्ण का व्रत रखते हैं साथ ही उनकी पूजा भी करते हैं। इस दिन उनका जन्मदिन भी मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्य रात्रि में वृषभ लग्न में रात 12 बजे हुआ था, वहीं श्री कृष्ण की भक्ति में फरमानी नाज (Farmani Naaz) भी डूबी नजर आ रही हैं। इस शुभ मौके पर उन्होंने अपना एक कृष्ण भजन ‘दीवानी दीवानी’ रिलीज कर दिया हैं।

    उनका ये गाना कल यानि 17 अगस्त को उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ हैं। इस गाने को फरमानी नाज ने गाया है। राज हिंडसन और अनुज मुलहेड़ा ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है। ये गाना लोगों को बड़ी तेजी से पसंद आ रहा है। इसका अंदाजा गाने के व्यूज और लाइक्स को देखकर लगाया जा सकता हैं। इस भक्ति सॉन्ग को अब तक दो लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, वहीं 11 हजार लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया हैं।  

     

    गौरतलब है कि फरमानी नाज ‘हर हर शंभू’ गाने को लेकर सुर्खियों में आई थी। जिसके चलते काफी विवाद उठा था। कुछ लोगों ने फरमानी नाज का विरोध कर उन्हें ट्रोल भी किया था। लेकिन उनका मानना है कि संगीत का कोई धर्म और भाषा नहीं होता है। जिसके लिए वो अपने गाने के पैशन को जारी रखी हैं और वो एक के बाद एक गाना गा रही हैं।