‘बच्चन पांडे’ ट्रेलर रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्टर, जैकलीन-कृति के साथ आए नजर

    Loading

    मुंबई: साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक अक्षय कुमार (Akshay Kumar), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez), और कृति सनोन (Kriti Sanon ) स्टारर ‘बच्चन पांडे’ (Bachchhan Paandey) रिलीज के लिए पूरी तरह से है। यह फिल्म 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में मेकर्स में  ‘बच्चन पांडे’ का दमदार ट्रेलर रिलीज के लिए उत्साहित है। यह ट्रेलर 18 फरवरी को सुबह 10:40 बजे साझा किया जाएगा।  ‘बच्चन पांडे’ ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स में फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इसमें अक्षय, अभिनेत्री जैकलीन के साथ नजर आ रहे हैं।

    अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘दो अलग लोग, एक ज़मीन तो दूसरा आसमान जब यह एक हो जाए तो होगा क्या ? Find out today, #BachchhanPaandey trailer out at 10.40 am’ अभिनेता ने पोस्ट किया हुआ यह पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखें- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    अभिनेता अक्षय कुमार इस पोस्टर से पहले कृति सनोन के साथ एक पोस्टर जारी किया था। जिसमें दोनों बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे है और अदाकारा के हाथ में बंदूक भी है।  नजर डाले पोस्टर पर- 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    अक्षय, जैकलीन और कृति के अलावा फिल्म में प्रतीक बब्बर, पंकज त्रिपाठी, अरशद वारसी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है।