File Pic
File Pic

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार  (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में है। हाल ही में सिनेमाघर खुलने के बाद अक्षय कुमार अपनी फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) को सिनेमाघर में लेकर आ चुके है। इस फिल्म का फैंस  बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में अक्षय के अलावा फिल्म में वाणी कपूर (Vaani Kapoor), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और लारा दत्ता (Lara Dutt) भी अहम रोल निभाती नजर आई हैं। अक्षय कुमार की फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। 

    अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग का तो जवाब ही नहीं है। अक्षय फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर सकते है। अब ऐसा ही हुआ अक्षय के साथ जब एक लड़की अपने फेवरेट एक्टर को देख खुद को उनके करीब जाने से रोक नहीं पाई। लेकिन अक्षय ने जिस तरह का रिएक्शन दिया, उसकी वजह से एक्टर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

    दरअसल हाल ही में जब अक्षय कुमार लंदन से मुंबई लौटे तो उन्होंने देख कर उनकी एक महिला फैन उनके सामने आ गई एक सेल्फी लेने के लिए। उस फैन ने आते ही अक्षय से कहा- ‘मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं।’ जैसे ही अक्षय ने लड़की को अपने पास देखा वे थोड़ा पीछे  हो गए। और फिर अक्षय ने उस लड़की को पूरी तरह नजरअंदाज करते हुए गाड़ी में बैठकर निकल गए। अब अक्षय का यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। फैंस को अक्षय का यह अंदाज पसंद नहीं आ रहा है। 

    इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- ‘इतना एटीट्यूड किस बात का ?, तो वही एक यूजर ने लिखा- ‘फालतू का एटीड्यूड’, एक ने लिखा ‘पहले तो ऐसा नहीं करते थे।’ तो वही एक यूजर ने लिखा- ‘इस लड़की की तरह के लोग क्यों भीख मांगते हुए कहते हैं कि सर मैं आपकी फैन हूं। अरे उन्हें आपकी परवाह तक नहीं है, आप उनके लिए मायने ही नहीं रखते। पता नहीं लोग क्यों अपनी बेइज्जती करवाते हैं, बहुत बुरा है’,