Raksha Bandhan
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे है। हाल ही में अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो फ्लाइट में बैठे अपनी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ के ऑनस्क्रीन बहनों के साथ बचपन के खेल खेलते नजर आ रहे है। वो यात्रा के दौरान बहनों के साथ ‘चिड़िया उड़, तोता उड़’ गेम खेल रहे है। इस खेल में उन्होंने खुद को भी उड़ने की बात कही है।

    वीडियो में सभी काफी खुश नजर आ रहे है। अक्षय कुमार ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘जो मजा बहनों के साथ बचपन के खेल खेलने में है उसका कोई मुकाबला नहीं। प्रमोशन के लिए पुणे जाते समय अपनी ऑनस्क्रीन बहनों के साथ बचपन की यादें ताजा करना। रक्षा बंधन… जाने के लिए 8 दिन! रक्षा बंधन 11 अगस्त!’ उनका ये खेल उनके प्रशंसकों को भी खूब पसंद आ रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    अब तक उनके इस वीडियो को साढ़े पांच लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है। अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ पुणे के श्री बालाजी विश्वविद्यालय में पहुंच चुके है। जहां फैंस की बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली।

    फिल्म ‘रक्षा बंधन’ में अक्षय कुमार के अलावा भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ये फिल्म 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी।