‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज से पहले आलिया भट्ट को मिली बड़ी कामयाबी, दीपिका-कैटरीना को भी छोड़ा पिछे

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लिए साल 2022 काफी अच्छा रहा है। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद अदाकारा की शादी चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से हुई। इस सभी आलिया काफी पॉपुलर रही। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्मों में कारण काफी चर्चा में रही। इसके बाद अब आलिया अपनी प्रेग्नेंसी और आगामी रिलीज होने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। ‘ब्रह्मास्त्र’ इस हफ्ते यानी 9 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले अभिनेत्री के हाथ बड़ी सफलता लगी हैं। जिसके चलते आलिया ने कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है। 

    आलिया ने इंस्टाग्राम पर 70 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब आलिया के 70 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर दीपिका के 68.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि आलिया भट्ट ने कैटरीना और दीपिका को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन वह अभी तक प्रियंका चोपड़ा और श्रद्धा कपूर से आगे नहीं निकल पाई हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के 81.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। श्रद्धा के 74.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

    बता दें, दर्शकों को इस समय फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का बेसब्री से इंतजार है। मल्टी-स्टारर फिल्म में बॉलीवुड सितारे रणबीर कपूर अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और दिग्गज अभिनेता नागार्जुन भी हैं। इस फिल्म के जरिए रणबीर और आलिया पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्डिंग शुरू कर दी है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का गाना ‘केसरिया’ दर्शकों के सामने आ गया है।