रणबीर कपूर से शादी से पहले गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी एन्जॉय करेंगी आलिया भट्ट, पढ़े पूरी डिटेल्स

    Loading

    मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और आकांक्षा रंजन कपूर (Akanksha Ranjan Kapoor) लंबे समय से सबसे अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर वेकेशन और पार्टी एन्जॉय करते दिखाई देते हैं। आलिया और आकांशा जब एक साथ होते हैं तो खूब मजे करते है। आलिया आकांक्षा की बहन अनुष्का रंजन कपूर की भी अच्छी दोस्त हैं। रणबीर कपूर के साथ आलिया की शादी से पहले आकांक्षा और अनुष्का ने जाहिर तौर पर बॉलीवुड स्टार के लिए एक बैचलरेट पार्टी का आयोजन किया है।

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt-Ranbir Kapoor) कथित तौर पर 15 अप्रैल को शादी के लिए तैयार हैं। इससे पहले आलिया की करीबी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर और उनकी बहन अनुष्का कथित तौर पर एक ग्रैंड बैचलरेट पार्टी रखेंगी। कपूर बहनों के करीबी एक सूत्र ने IndiaToday को बताया, ‘आकांक्षा और अनुष्का सबसे लंबे समय से आलिया के साथ दोस्त हैं। मेहमानों की सूची में आलिया के बचपन के दोस्त भी शामिल होंगे।’

    रणबीर की बैचलर्स पार्टी

    आलिया भट्ट जहां अपनी गर्ल गैंग के साथ नाइट पार्टी करेंगी, वहीं रणबीर कपूर ने अपनी बैचलर पार्टी भी प्लान की है। आरके के बैचलर बैश के बारे में जानकारी देते हुए एक सूत्र ने खुलासा किया, ‘रणबीर अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी के बेहद करीब हैं। अभिनेता अपनी जगह पर एक बैचलर पार्टी की योजना बना रहे हैं। इसमें दुनिया के उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे।