‘ब्रह्मास्त्र’ से आलिया भट्ट का लुक हुआ रिलीज, ईशा के किरदार में अभिनेत्री नजर आई दमदार

    Loading

    मुंबई: अगर आप आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार यहीं खत्म हो रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने आलिया के 29वें जन्मदिन पर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से उनके किरदार ईशा के पहले लुक का खुलासा किया है। ईशा के रूप में आलिया बेहद हटके लग रही है। 

    निर्देशक अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र से आलिया भट्ट का पहला लुक साझा किया और लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, लिटिल वन… सभी जॉय द प्राइड द इंस्पिरेशन, एंड द मैजिक जो आपने मुझे महसूस कराया, यहां आपके खास दिन पर आपके लिए कुछ खास… हमारी ईशा – ब्रह्मास्त्र की शक्ति – हम फिल्म से पहला लुक शेयर कर रहे हैं… लव… लाइट… फायर…। आलिया भट्ट ने भी टीजर शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद… बेहतर दिन और ईशा से मिलने का इससे बेहतर तरीका नहीं सोच सकता.. अयान माय वंडर बॉय… आई लव यू… धन्यवाद!’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

    करण जौहर ने आलिया के किरदारका एक पोस्टर लुक साझा करते हुए अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, ‘मेरी प्यारी आलिया, इतना प्यार है कि मैं इसे लिखते समय आपके लिए महसूस करता हूं, लेकिन इतना सम्मान भी – आपकी अपार प्रतिभा के लिए सम्मान, एक कलाकार के रूप में आपका अविश्वसनीय विकास और सभी के माध्यम से इतना वास्तविक होने की आपकी क्षमता। आपके जीवन की धड़कन! 10 साल पहले मुझे नहीं पता था कि एक दिन मैं आपको गर्व महसूस करूंगा, जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्रिय, हमेशा उज्ज्वल रहें।म मैं तुम्हें हमेशा और हमेशा के लिए प्यार करता हूं … ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिव … 09.09.2022।’

    ब्रह्मास्त्र की तीन भागों में रिलीज करने की योजना है। इसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।  यह फिल्म पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।