आलोचनाओं के बीच आज मुंबई में ‘आदिपुरुष’ का थ्रीडी टीजर होगा रिलीज, प्रभास-कृति सेनन उत्साहित

    Loading

    मुंबई: निर्देशक ओम राउत (Director Om Raut) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में साउथ अभिनेता प्रभास (Prabhas) अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में अभिनेत्री कृति सेनन भी प्रभास के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर सभी कलाकार काफी उत्साहित है। हाल ही में  राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य तरीके से  ‘आदिपुरुष’ का टीजर को लॉन्च किया गया था। इस खास मौके पर निर्देशक ओम राउत, निर्माता भूषण कुमार, प्रभास और कृति सेनन जैसे सेलेब्स मौजूद दिखाई दिए थे। कुछ लोगों को भले ही टीजर पसंद आया हो लेकिन कुछ दर्शक टीजर देखने के बाद खूब आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच अब ‘आदिपुरुष’ को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। 

    आज मुंबई में टी सीरीज के ऑफिस में दोपहर 1.30 मिनट पर ‘आदिपुरुष’ का थ्रीडी टीजर जारी किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, ‘आदिपुरुष’ का थ्रीडी टीजर रिलीज के दौरान फिल्म की टीम भी मौजूद रहेगी। 

     

    बात दें, ‘आदिपुरुष’ को हिंदी के अलावा तेलुगू में बनाया गया है। साथ ही कन्नड़, मलयालम, मराठी, बांग्ला, उड़िया  अंग्रेजी, चीनी, भासा , कोरियाई, जापानी भाषाओं में डब किया जाएगा। यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान के अलावा सनी सिंह, वत्सल सेठ, देवदत्त नागे जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।