Navya Naveli Nanda
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) पिछले दिनों से अपने पॉडकास्ट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वो अपने इस पॉडकास्ट में महिलाओं से जुड़े टॉपिक्स पर अपनी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन से बातचीत कर चुकी हैं। नव्या नंदा इन दिनों भोपाल, मध्य प्रदेश का सैर कर रही हैं। वो भोपाल की गलियों में घूम रही हैं। जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दिखाया हैं।

    वो अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भोपाल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो भोपाल की गलियों का नजारा दिखाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में नव्या नंदा चाट-पकौड़ी खाती दिखाई दे रही हैं। वो तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरों में नव्या नंदा सफेद कलर का टॉप और ट्राउजर पहने दिखाई दे रही हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

    उन्होंने टॉप के ऊपर ब्लैक कलर का कार्डिगन भी पहनी हैं। वो बिना मेकअप किए अपने बालों को ओपन लुक दी हैं। उन्होंने तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘भोपाल’ उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी प्यार लुटा रहे हैं। वहीं उनके इस पोस्ट पर उनकी मां श्वेता बच्चन ने भी प्यार लुटाया है। उनके इस पोस्ट को अब तक 89 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।