Happy Birthday Sikandar Kher
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Veteran) अभिनेता (Actor) अनुपम खेर (Anupam Kher) के बेटे सिकंदर खेर (Sikandar Kher) का आज 41वां जन्मदिन है। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1981 में मुंबई में हुआ था। सिकंदर खेर अब तक कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं साथ ही उन्होंने टीवी सीरियल में भी काम किया है। वो वेब सीरीज में भी अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके है। आज सिकंदर खेर के जन्मदिन पर उनके पिता अनुपम खेर ने उन्हें बर्थडे विश किया है।

    अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर सिकंदर खेर की कई तस्वीरें शेयर किया है। जिसमें उनकी थ्रोबैक तस्वीर के साथ-साथ उनके बचपन की भी फोटो शामिल है। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो प्यारे सिकंदर खेर! भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे। आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं ! आप एक अच्छे इंसान बन गए हैं। आप भी कमाल के अभिनेता हैं। आपकी सभी आगामी परियोजनाएं बेहद सफल हों! हमेशा प्यार और प्रार्थना!’ उनके इस पोस्ट पर बेटे सिकंदर खेर ने जवाब देते हुए लिखा, ‘पिताजी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और आपसे बहुत प्यार करते हैं।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    अनुपम खेर के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स सभी सिकंदर खेर के जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे है। आपको बता दें कि सिकंदर खेर अनुपम खेर के सगे बेटे नहीं है। सिकंदर खेर किरण खेर के पहले पति बिजनेसमैन गौतम बेरी के बेटे है। पहली शादी टूटने के बाद किरण खेर ने अनुपम खेर से शादी की। जिसके बाद सिकंदर खेर भी अनुपम खेर के साथ रहने लगे और उन्हें अनुपम खेर के बेटे के नाम से पहचान मिली।