World Theater Day
Photo-Instagram

    Loading

    मुंबई : साल 1961 में वर्ल्ड थिएटर डे (World Theater Day) की शुरुआत हुई थी। इसे हर साल 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस के रूप में मनाया (Celebrate) जाता है। इस डे को एक अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है। जिसमें कई रंगमंच कार्यक्रमों (Theater Programs) का आयोजन (Arrangement) किया जाता हैं। जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल होते है।

    कई स्टार्स ऐसे भी है जिन्होंने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत करके जोरों कड़ी मेहनत से बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एंट्री किए है और आज अपने किरदार से लोगों के दिलों में राज करते है। यहां तक कि वो बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुके है। तो आइये जानते है कुछ ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिन्होंने अपने करियर का पहला कदम थिएटर में रखा था और अपनी कड़ी मेहनत से आज इस मंजिल को हासिल किया है।

    रणवीर सिंह :

    रणवीर सिंह आज किसी के नाम के मोहताज नहीं है। आज वो अपने दर्शकों में अपने फिल्मों को लेकर कई नामों से जाने जाते है। इतना ही नहीं वो फैशन की दुनिया में भी काफी आगे है। एक्टर ने थिएटर में काम किया और कई नाटकों का हिस्सा रहे। उन्होंने कई नाटकों का  निर्देशन भी किया है। बाजीराव मस्तानी के अभिनेता अब तक कई फिल्मों में अपना सफल किरदार निभा चुके है। हाल ही में रणवीर सिंह एक बॉलीवुड बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म ’83’ में अपने मुख्य किरदार में नजर आए है। इस फिल्म में उन्होंने वर्ल्डकप विजेता कपिल देव की भूमिका निभाई। 

    Ranveer Singh

    कंगना रनौत :

    बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस कंगना रनौत आज बॉलीवुड क्वीन के नाम से जानी जाती है। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘गैंगस्टर’ से की। इन्होंने थिएटर कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। वो अरविंद गौर के साथ रहकर थिएटर में काम की। बाद में उन्होंने गिरीश कर्नाड द्वारा लिखित ‘तलेदंडा’ समेत उनके कई नाटकों में अभिनय की। यहां तक कि जब कंगना का पुरुष सह-कलाकार लापता हो गया, तो उन्होंने खुद को ही आदमी का किरदार दे दिया। 

    Kangana Ranaut

    सिद्धांत चतुर्वेदी :

    सिद्धांत चतुर्वेदी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने से पहले नाटक करते थे और एक थिएटर कलाकार भी थे। सिद्धांत चतुर्वेदी ने वर्ष 2019 में एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘गली बॉय’ में एक सहायक अभिनेता के रूप में अपने बॉलीवुड करियर कि हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘गहराइयां’ में दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था।

    Siddhant Chaturvedi

    अपारशक्ति खुराना :

    फिल्म ‘दंगल’ में अपनी भूमिका निभाकर दर्शकों में अपनी पहचान बनाने वाले अपारशक्ति खुराना भी पहले एक थिएटर ग्रुप का हिस्सा थे। इसके बाद एक्टर ने टेलीविजन के जरिए कैमरे के सामने अपने करियर की यात्रा शुरू की। अब तक वो कई फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुके है। 

    Aparshakti Khurana

    सान्या मल्होत्रा :

    सान्या मल्होत्रा बहुत कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत के लिए थिएटर में एंट्री की थी। उन्होंने थिएटर की पढ़ाई भी की है। वो अपने कॉलेज के दिनों से ही कई नाटकों को लिख चुकी है। यहां तक कि कई नाटकों का उन्होंने निर्माण भी किया और साथ ही अभिनय भी किया। अभिनेत्री ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से अपने बॉलीवुड करियर की शानदार शुरुआत की।

    Sanya Malhotra

    एक्ट्रेस ओटीटी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। उनकी हाल ही कि थ्रिलर फिल्म ‘लव हॉस्टल’ है इस फिल्म में वो विक्रांत मैसी के साथ अपने मुख्य भूमिका में थी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी।