alia-bhatt-and-sanjay-leela-bhansali-gangubai-kathiawadi-first-look-release
File Photo

    Loading

    मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अभिनीत ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) शुक्रवार को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) द्वारा किया गया है। रिलीज से पहले अभिनेत्री ने फिल्म का खूब प्रमोशन किया था। और तो और बॉलीवुड सेलेब्स और कुछ खास दोस्तों के लिए मुंबई में  ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी थी। इसके बाद जिसने भी फिल्म देखी उन्होंने आलिया के अभिनय की खूब तारीफ की।  ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी।  

    ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 9.50-10 करोड़ का बिजनेस करेंगी। Boxofficeindia.com ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ‘संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की फिल्म ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके बाद अब फिल्म 9.50-10 करोड़ नेट रेंज में आने की संभावना है क्योंकि फिल्म ने मुंबई सर्किट में अच्छा स्कोर किया है। मुंबई सर्किट में पहले दिन का कलेक्शन 83 करोड़ या फिर उससे ज्यादा भी हो सकता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Gangubai 🤍🙏 (@aliaabhatt)

     

    फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया को देखने के लिए शुक्रवार को आलिया देर रात खार में गैलेक्सी सिनेमा पहुंची थी। वहां पर मौजूद फैंस के लिए आलिया ने गंगूबाई स्टाइल में अभिवादन भी किया। बता दें, यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है।