Sonali Phogat
Pic: Social Media

    Loading

    मुंबई: भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगट (Sonali Phogat Death) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। अभिनेत्री का गोवा में कल रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था। सोनाली फोगट को आखिरी बार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ में देखा गया था। उन्होंने वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के तौर पर शो में जाने के मौका मिला था। इसके बाद सोनाली फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुई। सोनाली की एक बेटी भी है जो उनके बेहद करीब है। 

    सोनल फोगट ने साल 2016 में टीवी सीरियल ‘एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा’ से अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह हरियाणवी फिल्म ‘छोरियां छोरों से कम नहीं होती’ में दिखाई दी थी। वह कई पंजाबी और हरियाणवी संगीत वीडियो का हिस्सा रही हैं। उन्हें आखिरी बार एक वेब सीरीज ‘द स्टोरी ऑफ बदमाश गढ़’ साल 2019 में देखा गया था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sonaliiphogat (@sonali_phogat_official)

     

    दिसंबर 2016 में अभिनेत्री ने अपने पति संजय फोगट को खो दिया था। उनके पति की 42 साल की उम्र में उनके फार्महाउस पर रहस्यमय परिस्थितियों मरे पाए गए थे। उनकी एक बेटी है जिसका नाम यशोधरा फोगट है।