ganpath movie new poster release

Loading

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी अपकमिंग मूवी ‘गणपत’ (Ganpath) को लेकर सुर्खिया बटोर रहे है। इस मूवी में टाइगर एक बार फिर एक्शन करते नजर आएंगे। हाल ही में गणपत का फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इसमें टाइगर श्रॉफ जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हैं। गणपत का यह पोस्टर गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज किया गया है। पोस्टर के साथ यह मूवी कब रिलीज होगी, उसका भी जिक्र किया गया है। 

‘गणपत’ मूवी का पोस्टर हुआ रिलीज 

अपकमिंग मूवी ‘गणपत’ का नया पोस्टर टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्शन हीरो ने अपने हाथ पर एक रेड कलर की पट्टी बांधी हुई है। जिसपर आग लगी नजर आ रही है। गणपतके पोस्टर को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा, ‘उसको कोई क्या रोकेगा…जब बप्पा का है उसके हाथ..आ रहा है गणपत…करने एक नई दुनिया की शुरूआत..इस दशहरा, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

 

20 अक्टूबर को सिनेमाघर में दस्तक देगी मूवी 

इस पैन इंडिया मूवी में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सेनन स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। ये फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघर में आएगी। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा।  इस मूवी का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा किया गया हैं। मूवी का पोस्टर रिलीज होने के बाद फैंस बेसब्री से इस   फील्म का इंतजार कर रहे है।