फैंस का टूटा दिल, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी फिर टली

    Loading

    Broken heart of fans, Ranbir Kapoor-Alia Bhatt’s marriage postponed again: बॉलीवुड में बोल्ड कपल के तौर पर पॉपुलर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट  (Alia Bhatt) की जोड़ी अक्सर अपने शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले काफी समय से आलिया और रणबीर के फैंस कयास लगाये जा रहे थे कि 2021 के आखिर तक यह दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वह रणबीर और आलिया के फैंस को निराश करने वाली है। रणबीर और आलिया की शादी देखने के लिए उनके फैंस को और कुछ दोनों का इंतजार करना होगा।  

    पैपराजी विरल भयानी ने एक पोस्ट जारी कर फैंस और मीडिया में खलबली मचा दी है। भयानी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए इस खबर की पुष्टि की है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल नहीं बल्कि अगले साल अप्रैल में शादी करेंगे। इसके साथ ही विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif)  का जिक्र करते हुए यह भी बताया कि बॉलीवुड का यह कपल साल के अंत तक सात फेरे लेंगे। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    विरल भयानी का यह पोस्ट फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दें, रणबीर और आलिया के अलावा विक्की और कटरीना भी अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए है। मिली जानकारी के अनुसार, यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मालूम हो कि बॉलीवुड के इस कपल ने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक नहीं किया है। लेकिन यह दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट होते रहते है।