File Pic
File Pic

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर काफी सुर्खियों में है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित है। हाल ही में आमिर खान प्रोडक्शन के आधिकारिक इंस्टाग्राम से BTS Video शेयर किया गया है। इस बिहाइंड द सीन विडियो की शुरूआत अतुल कुलकर्णी और आमिर खान के रीडिंग सेशन से हुई है।

    वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की झलक भी देखने को मिल रही है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘द वर्ल्ड ऑफ लाल सिंह चड्ढा’ लाल सिंह चड्ढा – प्यार, गर्मजोशी, बॉन्डिंग और रोमांच से भरी फिल्म बनाने के लिए हमारी क्रेजी जर्नी की एक झलक यहां दी गई है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हो रही है।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

    फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, मोना सिंह और साउथ एक्टर चैतन्य अक्किनेनी भी अपने अहम किरदार में हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित ये फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की रीमेक है। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।