मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) आमिर खान (Aamir Khan) स्क्रीन पर आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) में दिखे थे। ये फिल्म अगस्त 2022 में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होने पर एक्टर ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। जिससे उनके फैंस बेहद हैरान हुए थे। हालांकि, एक्टर पब्लिक अपीयरेंस देने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। वो अक्सर कई मौकों पर लोगों के सामने नजर आते रहते हैं।
हाल ही में आमिर खान दिल्ली में हुए एक इवेंट में नजर आए। जहां वो बेहद बदले हुए लुक में दिखाई दिए। जिससे उनके फैंस काफी शॉक्ड हुए हैं। इवेंट में एक्टर ग्रे कलर के बालों और सफेद दाढ़ी में दिखे। एक्टर इस इवेंट में ब्लैक एथनिक वियर में नजर आए। जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। पंजाबी सिंगर जस्सी ने आमिर खान के बदले लुक की तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जिसमें आमिर के साथ जस्सी उनके बगल में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
Dil da Ameer, Amir khan #aamirkhan pic.twitter.com/Y5nhnE287f
— Jassi (@JJassiOfficial) January 28, 2023
उन्होंने तस्वीरों को शेयर कर लिखा, “दिल का अमीर, आमिर खान।” आमिर खान का ये बदला लुक सामने आते ही लोग इसपर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सर का कमबैक का कोई इरादा नहीं लग रहा शायद।”
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “लूकिंग गुड विद द ग्रे हेयर” तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, “सो क्यूट आमिर खान जी” बता दें कि एक्टर अपनी बेटी इरा खान की इंगेजमेंट पार्टी में भी ऐसे ही लुक में दिखाई दिए थे। इरा खान की इंगेजमेंट बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग हुई है।