एक्ट्रेस माही विज की बेटी हुआ इन्फ्लुएंजा, अस्पताल में भर्ती

Loading

मुंबई: टीवी एक्टर और होस्ट जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज की बेटी तारा भानुशाली अस्पताल में भर्ती में है। तारा को इन्फ्लूएंजा ए फ्लू का पता चलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रिपोर्ट्स के अनुसार तारा इन्फ्लुएंजा ए फ्लू ग्रसित हो गई थी और इसी वजह से उन्हें चार दिन पहले वह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत फिलहाल पहले से बेहतर बताई जा रही है। इस बात की जानकारी तारा की मां माही विज ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahhi Vinod Vij (@mahhivij)

 माही विज ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि, ‘बीते गुरुवार की रात जब तारा को तेज बुखार हुआ, तो यह हम सभी के लिए एक बुरे सपने जैसा था। स्वतंत्रता दिवस वीक की लंबी छुट्टी के बाद तारा गुरुवार को स्कूल गई। बुखार बहुत आम है, लेकिन इस बार हमारी तारा के लिए मामला बहुत गंभीर हो गया।’ तारा को जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।